मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 29 नवंबर मतगणना केन्द्र एवं उसके आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना केन्द्र के 100 मीटर की परिधि का क्षेत्र पैदल यात्रा रहेगा। जिसमें वाहन ले जाना निषेध है। सुरक्षा घेरे के बाहरी स्तर से ही सबको सघन चेकिंग से गुजरना होगा। डोर युक्त मेटल डिटेक्टर से भी जॉच की जाएगी। इसके साथ ही साथ परिचय पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री जैसे – मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटका, माचिस इत्यादि भी मतगणना स्थल पर वर्जित रहेगा। फोटो युक्त परिचय पत्र धारण करना आवश्यक है। बिना फोटो पहचान पत्र के मतगणना हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

anil sahu
Author: anil sahu