ई.व्ही.एम व डाक मतपत्र की मतगणना के संबंध में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 30 नवम्बर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु ई.व्ही.एम, डाक मतपत्र की मतगणना के संबंध में  आज राज्य के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें डाक मतपत्र एवं ई.व्ही.एम की मतगणना के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश  उपस्थित जनों को दिये गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मतगणना दिवस व मतगणना की कार्यवाही, डाक मतपत्रों का रिवेरिफिकेशन, गणना उपरांत की कार्यवाही, ई.व्ही.एम में दर्ज किए गए मतों की गणना की प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, जिला टेबुलेशन प्रभारी सुश्री लीना कोसम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, पोस्टल बैलेट हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी स्टाफ इत्यादि उपस्थित थे

anil sahu
Author: anil sahu