अन्नपूर्णा के विद्यालय मे पालक बालक का कार्यकर्म आयोजित हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत अन्नपूर्णा वि.ख. प्रेमनगर  में पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन का किया गया आयोजन 

शिक्षा में उन्मुखीकरण करने तथा पालको को शाला से जोड़कर जन भागीदारी से शाला का बेहतर विकास के साथ छात्र-छात्रा में औसत बुद्धिलब्धता को प्राप्त करने के लिए 6 जनवरी को पहली बार पालक बालक शिक्षक सम्मेलन के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कियागया 

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया लगभग ग्राम पंचायत के सभी स्कूल के विद्यार्थियों नेसामूहिक रूप से भाग लिया।

सभी बच्चों को सरपंच के तरफ से कापी पेन, सिल्ड कि व्यस्था कि गई थी

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया

एवं समिति के अध्यक्ष के तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 10 बच्चों को सामान्य ज्ञान कि बुक वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ग्रामीणों द्वारा करमा नृत्य प्रस्तुत किया गया

 

ग्राम शिक्षा एवं निगरानी समिति के उपाध्यक्ष वीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में हमें शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करने के लिए हर संभव प्रयास करना है

इसके लिए हम अभिभावक एवं शिक्षक दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है

 हम अपनी भूमिका से बच नहीं सकते आज के समय में विद्यार्थियों के जीवन की शैली में जो बड़ा परिवर्तन आया है वह सबसे अधिक संस्कारों का है

अच्छे संस्कारों के कमी के कारण इतना बैठना बोलना

बड़ों का आदर सत्कार माता-पिता गुरु चरणों के सम्मान में रुचि नहीं रखता है

इन सब का कारण माता-पिता के पास समय अभाव का नही है

उन्होंने पालको से निवेदन करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे। 

 

शिक्षा समिति के सदस्य श्री ज्योत सिंह उईके ने कहा कि बच्चों को शुरू से ही उनकी जिम्मेदारियां के प्रति प्रेरित करना चाहिए

इसकी शुरुआत अपने घर से ही की जानी चाहिए बच्चों को गलती होने पर उन्हें डांटने के बजाय समझाते हुए प्रेरित करना चाहिए

 

पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानपाठक सुरेश चंन्द्र साहु जी ने कहा जीवन में शिक्षा के महत्व के साथ साथ कला एवं खेल का महत्त्व बताया।

सभी कार्य क्षेत्रों में अग्रणी रहने हेतु बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रेषित की तथा कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में आयोजक शिक्षा एवं निगरानी समिति को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवम बधाई प्रेषित की।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के समस्त विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती रुकमणी सिंह गांव के पटेल श्री बाबुनाथ सिंह, उप सरपंच पति प्रसाद सिंह, पंचायत के सभी पंच गण एवं ग्राम शिक्षा एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष – दिलीप सिंह उईके, उपाध्यक्ष-वीर सिंह, सचीव-नाहर सिंह, सदस्य- ज्योत सिंह उईके, बंशिलाल मराबी,हिरा सिंह शोरी,रामफल शोरी, मछिंदर सिंह, एवं समस्त विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति एवं विकास समिति के अध्यक्ष सदस्यगण एवं भारी संख्या में पालको का उपस्तिथि रही l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan