
सूरजपुर अनिल साहू आगामी लोकसभा निर्वाचन के सफल सम्पादन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में पोलिंग पर्शन एंट्री सिस्टम को लेकर चर्चा की गई जिसमें सही डेटा एंट्री को लेकर कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। पोलिंग पर्शन एंट्री सिस्टम में लिंग, इमरजेंसी मेडिकल केस, दिव्यांग और निकट भविष्य में जल्द ही सेवा निवृत्त होने वाले एंट्री पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गई। इसके साथ ही पीएसई, डीएसई, रूट चार्ट व अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
Author: anil sahu
Post Views: 8,268





