विकसित भारत संकल्प यात्रा से जमीनी स्तर तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू जिले में विकसित भारत यात्रा अंतर्गत आज जिले के विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम पंचायत चेन्द्रा, विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम शिवपुर एवं अन्य जनपद पंचायतो में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी, जनहितैषी योजनाओं से लाभ पहुंचाने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाओं पर प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने-अपने जीवन में हुए बदलावों को भी साझा किया।  
 योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी शासन का आभार व्यक्त किया। शिविर में आधार पंजीयन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जांच कर परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu