एसडीएम सूरजपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू एसडीम श्री लक्ष्मण तिवारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिश्रामपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर 02 डॉक्टर व 13 स्टाफ अनुपस्थित पाये गये। जिसमें 102 के 07 मेडिकल टेक्नीशियन और 05 मेडिकल स्टाफ अनुपस्थित थे। इस पर एसडीएम द्वारा बीएमओ को अनुपस्थित कर्मचारियों पर एक दिन के लिए अवेतनीय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिये गये।

anil sahu
Author: anil sahu