झुमका जल महोत्सव में जमकर झूमे कोरियावासी सूफियाना गीत और इंडियन आयडल फेम सिंगर के साथ युवाओं ने जमकर थिरके

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू झुमका जल महोत्सव के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करीब 74 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी थी, साथ ही झुमका व घनघुटा डैम को पर्यटन केंद्र बनाने व कोरिया में नालन्दा परिसर खोलने की घोषणा की है।
कल रात को बॉलीवुड डांस ग्रुप के अलावा अलंकार सूफ़ी बैंड की प्रस्तुति ने दर्शको को थिरकने के लिए विवश किया तो इंडियन आयडल फेम सिंगर निहाल तारो,  सनमुख प्रिया व नचिकेत लेले की प्रस्तुति से दर्शकों ने मोबाइल की टार्च चालू कर दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया।
निहाल तारो व निचेकत लेले ने पुराने व नए गीत गाकर दर्शको की वाहवाही लूटे तो, दर्शको ने भी उनके गीत को सराहते हुए अपने सीटो पर झूमते आए।
सूफी गीत तुम्हे दिल लगी भूल जानी पड़ेगी… कभी दिल लगाकर तो देखो तो नचिकेत लेले ने दर्द ए दिल, दर्द ए जिगर, दिल में लगाया, पहले तो मै शायर था.. जैसे कई पुराने फिल्मों के गीत गाकर संगीतमय झुमका बना दिया।
कार्यक्रम में कोरिया वासी देर रात तक इस कार्यक्रम के साक्षी बने तो जिले के आम से लेकर खास तक भी गीत सुनकर थिरकते नजर आए।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया