मैनपाट महोत्सव के अवसर पर सायकल रेस 22 फरवरी को, 20 फरवरी तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में कर सकते हैं पंजीयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मैनपाट महोत्सव आयोजन के अवसर पर साईकिल रेस का आयोजन किया जाएगा।

यह रेस 22 फरवरी को घड़ी चौक अम्बिकापुर से होते हुए मैनपाट रोड नवापारा कला तक कुल 30 कि.मी. की होगी।

प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के प्रतियोगी भाग लें सकेंगें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 21000 रूपये, द्वितीय को 11000 रूपये और तृतीय को 5100 रूपये तथा 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा।

प्रतियोगियों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण,

कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में 20 फरवरी तक कार्यालयीन समय में अपना पंजीयन करा सकते है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan