

सूरजपुर अनिल साहू प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु दिनांक 21 एवं 22 फरवरी 2024 को महाअभियान आयोजित किया जाना है।
जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य केंद्रों व पीडीएस भवनों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्ड बनाने के लिए केवल आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर आना होगा। इससे पंजीकृत सभी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की इलाज मुफ्त में हो पाएगी। समस्त छूटे हुए सदस्य अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवायें।
Author: anil sahu
Post Views: 10,034





