
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
बकरी मे घुमरी बीमारी का सफल उपचार संभव।
पशु चिकित्सालय लखनपुर मे पदस्थ डॉक्टर सफदर अली खान के द्वारा अब तक घुमरी बीमारी से पीड़ित बकरा – बकरी मे लगभग 15 सफल ब्रेन सर्जरी किया जा चुका है
जिसके कारण लखनपुर के पशुपालक अब जागरूक हो रहे है।
विदित हो की ग्राम तराजू के श्रीमती नीला राजवाड़े का एक बकरा जो पिछले 2माह से घुमरी बीमारी से ग्रसित था जिसे , खाना खाने मे कठिनाई होता था।
बकरी मालिक ने बताया कि खरिदने वाले बकरा को 500/- मे मांगते थे।
पशुपालक को पशुसखी श्रीमती सुशीला राजवाड़े ने घुमरी के सफल उपचार के बारे मे बताया तथा बताया कि आपके ग्राम के कन्नी लाल राजवाड़े का बकरा भी घुमरी से पीड़ित था
अब वह बिलकुल ठीक हो गया है।
पशुपालक के द्वारा डॉक्टर सफदर खान से संपर्क किया गया
तथा ब्रेन सर्जरी के रजामंदी के बाद सर्जरी कर ब्रेन से सिस्ट को निकाला गया।
डॉक्टर सफदर ने बताया कि पशुपालक मे अब घुमरी बीमारी के बारे मे जागरूकता आ रहा है
तथा वह अपने बकरा-बकरी कम दामो मे नही बेचते है बल्कि उपचार करा रहे है तथा समय समय पर कृमिनाशक दवा का उपयोग करने लगे है।
लखनपुर के पशु सखी भी बकरी पालक को बीमारी के बारे मे जागरूक कर रही है।
इस सर्जरी मे डॉक्टर सफदर का साथ डॉक्टर नेहा सिंह, सुशीला राजवाड़े तथा संदीप तिग्गा ने दिया।इस अवसर पर काफी संख्या मे पशु पालक ग्रामीणों की मौजूदगी मे घूमरी बीमारी का सफल उपचार किया गया l




