रामानुजनगर, पतरापाली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू विकासखण्ड रामानुजनगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर, पतरापाली एवं माध्यमिक शाला रामानुजनगर में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्रों को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों को मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल करते हुए चित्रकला, नारा लेखन, मतदाता जागरूकता क्विज व रैली का आयोजन कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।पतरापाली कार्यक्रम में प्राचार्य नवल सिंह, व्याख्याता विजेन्द्र साहू, संतोष जायसवाल, संजय साहू, हेमसाय, रेणु दुबे एवम सभी स्टाफ सम्मिलित हुए। वहीं रामानुजनगर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सीमा दुबे, व्याख्याता विकास नामदेव, गोपाल सिंह, नितिन सिन्हा, विद्या जायसवाल, अर्चना दुबे, नीलिमा बड़ा, श्रुति साहू, माध्यमिक शाला से शिक्षक बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप, बर्षा सिंह, श्याम सिंह मरावी, पीटीआई मनमोहन प्रसाद विकासखंड रामानुजनगर के बी पी ओ साक्षर भारत रवि नाथ तिवारी, बी आर सी हजारीलाल चक्रधारी, प्राथमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर के प्रधान पाठक दिनेश दुबे एवं विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर