ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के बैडमिंटन विधा में सोमेश लामा का चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*चंडीगढ़ के राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व*

सूरजपुर अनिल साहू सिविल सेवा कर्मचारियों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता आल इंडिया सिविल सर्विसेज 2023-24 में विभिन्न खेलों के दल गठन हेतु चयन प्रक्रिया रायपुर के विवेकानंद स्टेडियम कोटा में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित की गई। राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पदस्थ व्यायाम शिक्षक श्री सोमेश लामा एवं अंबिकापुर खेल परिसर में पदस्थ आनंद धर दीवान का चयन बैडमिंटन खेल विधा में छत्तीसगढ़ की टीम में किया गया। दोनो चयनित खिलाड़ी 3 मार्च से चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर आल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व भी सोमेश लामा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो चुका है। उनके चयन पर खेल प्रेमियों, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दी अपने शुभकामनाएं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर