जिले की लखपति दीदियों को मिला सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम से जुड़ी जिले की महिलाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम बड़गांव में लखपति दीदी योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने और विभन्न व्यवसायों के माध्यम से अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश भर से जुड़ी लखपति दीदियों को संबोधित कर उनसे संवाद भी किया। बिहान से जुड़ी जिले की 10 महिलाओं को लखपति दीदी का सम्मान मिला जिसमे किरण, हिरमानिया, कलेनिया, पूनम, मनीबाई, संगीता, उवंती, अंजू, सुंदरी और सरोज को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी शामिल हुए।
इसी कड़ी कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि भारत सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने में प्रयासरत है चाहे फिर वो महतारी वंदन योजना हो, ड्रोन दीदी या राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह से जुड़ी  महिलाएं निरंतर प्रयास और मेहनत जारी रखें और एकदीन लखपति दीदी क्या हमारे जिले से करोड़पति दीदियां भी बनेंगी। डॉ. चतुर्वेदी ने भी महिलाओं को बताया की सरकार महिलाओं, किसानों और गरीब के उत्थान में विभिन्न योजना चला रही है।
कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने आजीविका मिशन से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में पहुंची संगीता राजवाड़े ने बताया की उन्होंने पहले सिलाई मशीन खरीद कर काम शुरू किया जिससे उन्हें काफी कमाई हुई और अभी वे मछली पालन और सब्जी,फलों की खेती भी करती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आवाह्न किया की सरकार की तरफ से हमे जो भी सहायता मिलती है उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया