

अनिल साहू
सूरजपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में कुदरगढ़ में अवैध शराब के संग्रहण पर कार्यवाही की गई। आबकारी अधिनियम 1915 के विभिन्न धाराओं के तहत् अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध कुल 15 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 195 किग्रा. महुआ लाहन जब्त किया गया। जिसकी न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र रात्रे आबकारी मुख्य आरक्षक भरत सिंह, आबकारी आरक्षक कृष्णा कुशवाहा, कमलेश्वर राजवाड़े, नगर सैनिक बिंदु राजवाड़े एवं देवेंद्र कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: anil sahu
Post Views: 10,132





