निर्वाचन सम्बंधित समस्या का समाधान मिनटों में सि-विजिल एप आम नागरिकों के लिए कारगर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया  लोकसभा निर्वाचन 2024 की गहमागहमी बढ़ती जा रही है। लगातार अधिकारियों की बैठक, निर्देश, प्रशिक्षण, निरीक्षण व जन जागरूकता अभियान देखने को मिल रही है।
कोरिया कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आम नागरिकों की समस्याओं को समाधान करने के लिए सी-विजिल एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस एप के माध्यम से किसी प्रकार की समस्या होने पर शिक़ायत की जा सकती है ताकि इस ऑन लाइन एप के माध्यम से मिनटों में समाधान हो सके।

बता दें निर्वाचन अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों के संबंध में सूचना देने हेतु नागरिकों के लिए ऑनलाइन एप कारगर है। इस एप्लिकेशन का नाम ‘‘सी-विजिल‘‘ है और यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचनों के संचालन में निर्वाह की जाने वाली सक्रिय एवं जिम्मेवार भूमिका को निर्दिष्ट करता है।

आदर्श आचार संहिता की घोषणा की तारीख से मतदान के एक दिन बाद तक प्रभावी रहते हैं, इस दौरान किसी भी प्रकार की आचार संहिता के उल्लंघनों पर इस एप का उपयोग करके कोई भी आम नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  सी-विजिल एप का उपयोग करते समय गतिविधियों, घटनाओं की फोटो या वीडियों बनाना होगा तथा मोबाइल एप्लिकेशन पर इसे अपलोड करने से पहले इसका विवरण देना होगा जहां से यह सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में बीप करेगी। यह उड़न दस्तों को कुछ ही मिनटों में उस निर्धारित स्थान तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी। सी-विजिल नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी तथा क्षेत्रीय सत्यापन यूनिट (उड़न दस्तो)/ स्थैतिक निगरानी दलों से जोड़ेगी, जिससे तुरंत और सटीक रिपोर्टिंग तथा कार्रवाई एवं निगरानी प्रणाली तैयारी की जा सकेगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय, कोरिया ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार इस एप के माध्यम से अपने आस-पास आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों के संबंध में आम नागरिक तुरंत इस एप में शिकायत दर्ज कराएं ताकि ऐसी किसी भी घटनाओं को रोका जा सके और आयोग के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के उद्देश्य को हासिल करने में मदद मिल सके।

शिकायत का 100 मिनिट के अंदर कार्रवाई –
सी-विजिल एप को आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के लिए बनाया गया है, सीविजिल ऐप की मदद से अब कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिनटों में फोटो या वीडियो संलग्न कर सकते हैं। इसके साथ ही शिकायत करने के 100 मिनिट के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर करें सी-विजिल एप डाउनलोड –
सी-विजिल एप को मोबाइल में डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं, इस एप को उपचुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में होने वाली आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करने के लिए बनाया गया है। यह एप शिकायत करते समय ऑटो मोड में लोकेशन सिलेक्ट करता है, जिससे शिकायतकर्ता को आचार संहिता उल्लंघन के स्थान के बारे में ब्यौरा देने की जरूरत नहीं होती।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया