शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पटना में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पटना में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री जागर साय, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री राजकुमार ठाकुर , माध्यमिक शाला जगरनाथपुर के प्रधान पाठक विजय ठाकुर सर , श्रीमती रूक्मणी सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शुरू की । उपस्तिथित सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में कक्षा 6 तथा 7 के बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया साथ ही कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों को खेल खिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विकाश कुमार गौतम सर के द्वारा किया गया । अंत में सभी बच्चों को पेन कॉपी वितरित किया गया । कार्यक्रम में जनशिक्षक श्री रामविलास कुशवाहा, श्री रामदयाल सिंह, श्रीमती यशोदा सिंह, श्री सूरज प्रकाश साहू, कुमारी नलिनी कौशिक,श्री किसन लाल कुर्रे , कुमारी ललिता भोई उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu