इण्डिया जर्नलिस्ट एसोसियशन जिला कार्यालय का शुभारंभ हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

आशिफ़ खान 

 

 

इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन(रजि.) के सूरजपुर जिला कार्यालय का उदघाटन कार्यक्रम विश्रामपुर में हुआ सम्पन्न…

 

सूरजपुर ब्रेकिंग 

: इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन(रजि.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनंजय पांडे के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरारी लाल रैदास,

प्रदेश मुख्य संयोजक श्री सूरज यादव व प्रदेश विधिक सलाहकार श्री प्रयास कैवर्त और प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री श्याम शर्मा के गरमामयी उपस्तिथि में उदघाटन किया गया,,

नेतृत्व में लगातार आईजा पत्रकार संघ से पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर संभाग व सभी जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी जुड़ रहें हैं।

वहीं सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पत्रकार सम्मेलन व जिला कार्यालय उदघाटन कार्यक्रम पत्रकार साथी रतन अग्रवाल के द्वारा रखा गया था,

जिसमें इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि.के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरारी लाल रैदास,प्रदेश विधिक सलाहकार श्री प्रयास कैवर्त,प्रदेश मुख्य संयोजक श्री सूरज यादव,प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री श्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर और बैच लगाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यालय का फीता काटकर किया गया

।तत्पश्चात् सभी पत्रकार बंधुओं से मुख्यअतिथियो ने आपसी परिचय व पत्रकारिता से सम्बन्धित विषयों पर बातचीत किए।

यह कार्यक्रम सूरजपुर जिले में सरगुजा जिलाध्यक्ष व संपादक राजेन्द्र जैन और सूरजपुर जिलाध्यक्ष व स्टेट ब्यूरोचीफ रतन अग्रवाल और इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि.के सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से संपन्न हुआ

।जिसमें आस–पास के सभी जिलों के पत्रकार बंधुओ सहित आईजा पत्रकार संघ के सभी पत्रकार साथियों ने कार्यक्रम में शिरखत किए।

वहीं इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन(रजि.)के जिला स्तरीय कार्यालय उद्धघाटन कार्यक्रम के इस मंच के माध्यम से सभी वरिष्ट पत्रकार साथियों ने पत्रकारहित,जनसरोकार,समाजहित के मुद्दो को लेकर अपनी अपनी बात रखे

।वहीं मिडिया से बातचीत करते हुए इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन(रजि.) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरारी लाल रैदास ने कहा कि पत्रकार बंधुओ को एकता के सूत्र में बंधकर रहना चाहिए,

जिससे आने वाले समय में हम सभी पत्रकार बंधुओं कि मदद कर सकें।लगातार पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार,उत्पीड़न इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन(रजि.)जरा भी बर्दास्त नहीं करेगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार से जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने कि मांग करेगें।इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकार अयोध्या प्रसाद तिवारी,पत्रकार विजय सोनी,पत्रकार मधुकुर्रे,काजल यादव,पूजा यादव,मानसी रजवाड़े, प्रीति पटेल,किरण यादव,दुर्गावती रजवाड़े,पत्रकार मीरा इत्यादि पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan