चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, सूरजपुर पुलिस चला रही सघन वाहन चेकिंग अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*3148 वाहन चालकों के विरूद्व हुई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही, 105200 रूपये वसूल की गई समन शुल्क।*

सूरजपुर। आगामी लोकसभा चुनाव, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।
उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान निरन्तर जारी है। जिले के थाना चौकी व यातायात पुलिस ने एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में पूरे जिले के नाकाबंदी प्वाईट व शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे है। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग करते हुए चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने सड़को पर दर्जनों वाहनों की चेकिंग की और जांच में वाहनों से कुछ आपतिजनक सामान नहीं पाए जाने पर मौके से उन्हें जाने दिया गया।
विगत 1 से 30 मार्च 2024 तक जिले के थाना-चौकी की पुलिस संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 3148 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 10 लाख 5 हजार 2 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश भी दिया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के ऊपर नकेल कसने को लेकर सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान जिले में चलाया जा रहा है जो निरन्तर जारी रहेगा।

anil sahu
Author: anil sahu