
अनिल साहू
सूरजपुर। नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित स्वीमिंग पुल में रविवार की देर शाम एक 7 वर्षीय बालक की डूबने से से मौत हो गई। हालांकि बालक कैसे डूबा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि सूरजपुर नगरपालिका क्षेत्र के अग्रसेन वार्ड क्रमांक 12 में कुछ दिनों पूर्व ही स्वीमिंग पुल का निर्माण किया गया है। रविवार की देर शाम यहां एक परिवार आया था। इसी बीच 7 वर्षीय बालक लक्ष्य अग्रवाल पिता हेमंत अग्रवाल की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बालक स्वीमिंग पुल में कैसे डूब गया, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 2,239



