
समर कैंप
पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका विकास खंड उदयपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ के युथ एवं इको क्लब द्वारा ( दिनांक २१.०५.२०२४ से दिनांक २७.०५.२०२४ तक)आयोजित समर कैंप के अंतिम दिन के विषय” सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें “विषय पर कार्यक्रम का आयोजन पूर्व एस एम् डी सी सदस्य एवं ग्रा पंचायत सलका के सरपंच श्री राम सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री बी बी राम की अध्यक्षता में तथा यूथ इको क्लब के नोडल शिक्षक श्री आशिष एक्का के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद विद्यालय के प्राचार्य, मुख्य अतिथि
, तथा नोडल शिक्षक द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बतलाया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली सांस की बिमारी, मोटापा तथा कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी एवं जल प्रदूषण, मिट्टी प्रदूषण से यदि बचना है तो हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग को बन्द करना पड़ेगा।
सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें विषय पर युथ एवं इको क्लब के विद्यार्थियों सूरज कुमार, सोनिया मानिकपुरी, कांति , यशोदा एवं विकास ने अपना विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम के अंत में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के सम्बन्ध में प्राचार्य श्री बी बी राम द्वारा विद्यार्थियों तथा उपस्थित समुदाय द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया।




