विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामप्रकाश साहू

बिलासपुर । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण से गांधी चौक तक जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में एनसीसी कैडेट एवं शहरी मितानीनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के समापन उपरांत महाविद्यालय परिसर में एनसीसी विंग अधिकारी द्वारा तंबाकू के किसी भी प्रकार का सेवन न करने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.के. वैष्णव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पियुली मजुमदार, एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

cgaajtaknews
Author: cgaajtaknews

vill.-Kaushalpur Ramanujnagar distt.- Surajpur (c.g.)