शिक्षा के महत्तव को समझे बच्चे :मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा के महत्व को समझें पालक- जयप्रकाश उपाध्याय* 

रामानुजनगर:-

संकुल केंद्र पिउरी व छिंदिया के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आज मंगल भवन रामानुजनगर में संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि जयप्रकाश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष रामानुजनगर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला सिंह सरपंच रामानुजनगर सहित विशिष्ट अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्रा व पालक उपस्थित रहे।

संकुल केंद्र के संकुल प्राचार्य पीसी सोनी के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें संकुल अंतर्गत कक्षा पहली, छठवीं और नवमी में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक चंदन लगाकर मुंह मीठा करा कर बच्चों का शासकीय विद्यालय में स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ-साथ कक्षा नवमी की छात्राओ को नि:शुल्क साइकिल वितरण, दिव्यांग छात्र-छात्राओं को व्हीलचेयर तथा नि:शुल्क पुस्तक वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहां शिक्षा का महत्व पालक समझें जिम्मेदारी से अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बालिकाओं को उच्चतम शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया साथ ही शिक्षकों को अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से करने के निर्देश दिए,

किसी प्रकार की समस्या आने पर समाधान दिलाने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू, बीआरसी हजारीलाल चक्रधारी सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमंत साहू भाजपा मंडल महामंत्री, मीना कुंवर सरपंच पिउरी, आशा सिंह सरपंच छिंदिया, जीतराम पैकरा सरपंच लब्जी, दशरथ गुप्ता पंच रामानुजनगर सहित स्थानीय निवासी सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं पालकों सहित संकुल अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्वामी आत्मानंद की शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे,

संकुल समन्वयक उत्तम सिंह भैना, मनोज प्रजापति के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ मंच का सफल संचालन बिहारी लाल साहू वह मुकेश कुमार के द्वारा किया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan