
सलका एवं खोधला संकुल द्वारा संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ
शासन की उत्कृष्ट योजनाओं में से एक योजना शाला प्रवेश उत्सव आज दिनांक 5 जुलाई 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल का प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया l
विधायक राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में मनाया गया.
कार्यक्रम में दोनों संकुल के कक्षा पहली, कक्षा छठवीं तथा कक्षा 9वी के नवीन प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.
तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई .
कार्यक्रम में सरगुजा के विधायक श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उनके आगमन के पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया.
तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया जिसमें प्राचार्य ने विद्यालय के विकास के बारे में बताते हुए आज के प्रवेश उत्सव की सार्थकता को वर्णित किया तथा विद्यालय में जो समस्याएं हैं
उनसे अवगत कराया. प्राचार्य के उद्बोधन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पीएम श्री विद्यालय सलका ,पूर्व माध्यमिक शाला सलका तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सलका के छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया
.कार्यक्रम में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह के द्वारा बच्चों को आशीर्वचन स्वरूप उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई .तथा उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने की बात कहें
. ग्राम सरपंच श्री राम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के बारे में बताया विद्यालय के अनुशासन विद्यालय की बढ़ती छात्र संख्या से विधायक महोदय को परिचित कराया
.विधायक महोदय उद्बोधन के समय उन्होंने बताया कि सलका से बहुत पहले से परिचित है तथा बचपन में उनका आना-जाना रहा है
.आज से 30 वर्ष पूर्व शिक्षा की ऐसी व्यवस्था नहीं थी जो वर्तमान में है अतः बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहिए एवं शिक्षकों के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए .शिक्षकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कक्षाएं समाप्त होने के पश्चात प्रतिदिन 10 से 15 मिनट तक बच्चों को गतिविधियों के अंतर्गत खेल या नृत्य का कार्यक्रम निश्चित तौर पर कारण जिससे उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही विद्यालय के अहाता निर्माण, साइकिल स्टैंड ,मंच एवं पेयजल की समस्या को दूर करने की बात कही. कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक श्री मायाराम धीवर के द्वारा किया गया.
इसके पश्चात विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण करते हुए विद्यालय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए स्वचालित परियोजना कार्य एवं कार्यशील मॉडल प्रदर्शनी देखने के उपरांत 50 पौधों का पौधारोपण किया गया
. पौधारोपण के कार्यक्रम में भोजवंती सिंह जनपद अध्यक्ष उदयपुर, राम सिंह सरपंच सलका उदयपुर ,सीमा सिंह सरपंच सरगांव, भारत लाल गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, अखंड विधायक ,अनिल सिंह, मनीष बंसल ,संतोष जायसवाल, बनारसी दास के साथ गांव के गणमान्य नागरिक के साथ देव टिकरा से विजय कुमार यादव तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेम प्रकाश साहू, संकुल समन्वयक हेम प्रकाश
, मया राम धीवर अन्य पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठक स्वाति मैडम ,एम एम बड़ा ,दिलेश्वर सिंह कंवर, प्राथमिक शाला के समस्त प्रधान पाठक, विकास समिति के अध्यक्ष खेम सिंह पच एवं अभिभावक उपस्थित रहे, कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के समस्त स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की साल का इकाई के स्वयंसेवकों के सक्रिय योगदान से कार्यक्रम का सफल संचालन श्री गुरुदास महंत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कुमार पांडे के द्वारा किया गया.


