
CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो
अंबिकापुर सरगुजा
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के निर्माण कार्य मे अपने नीजी लोगों और परिवार के सदस्यों के नाम से फर्जी हाजरी लगाने का मामला प्रकाश मे आया है,
विदित हो की रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पियूरी मे स्वीकृत तलाब गहरी के कार्य मे रोजगार सहायक द्वारा बेखौफ होकर नियम कानून को ताक मे रखकर फर्जी हाजिरी लगाकर लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है,
जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर सूरजपुर, एस डी एम, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामानुजनगर को लिखित शिकायत करते हुए यथा शीघ्र जांच कर वैधानिक कार्यवाही की मांग किया है,
आरोप यह भी है की रोजगार सहायक के पतिदेव ने अपनी पहुंच पकड़ और प्रभावी होने के कारण गांव के ही आरक्षित शाशकीय भूमि पर कब्जा कर कास्त कारी शुरू कर दिया है,
इस तरह पंचायत मे स्वीकृत मनरेगा के समस्त कार्यों मे अपने परिवार व चहेतो के नाम से फर्जीवड़ा करते हुए उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य लम्बे समय से किया जा रहा है,
चुकी इस मामले की शिकायत पूर्व मे भी किया गया था किन्तु अधिकारीयों के संरक्षण के कारण उक्त रोजगार सहायक के विरूद्ध न तो जांच होता न क़ोई कार्यवाही होती है,
ग्रामीणों ने भ्र्ष्ट रोजगार सचिव के द्वारा किये गए फर्जी हाजिरी और उनके पतिदेव द्वारा शासकीय भूमि मे अतिक्रमण की जांच कर कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाया है,
पी ई ओ श्रीं


श्याम जी ने बताया की शिकायत पर जांच टीम का गठन किया गया है,
जांच उपरांत सही पाए जाने के उपरांत ही आगे की कार्यवाही किया जाएगा l


