
रामानुजनगर के स्कूल को राज्य स्तर में पहचान बनाने के लिए करना है काम…विकाश दुबे
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता व शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विकाश दुबे,भाजपा के मंडल महामंत्री सुमंत साहू,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रताप साहू,भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप दुबे,चेतन रजवाड़े शामिल हुवे।
इस कार्यक्रम में सभी नव प्रवेशी बच्चो को निशुल्क पुस्तक वितरण करने के साथ सभी बच्चो को टीका लगाकर मुंह मीठा कराया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विकाश दुबे ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा की,
मुझे इस विद्यालय में प्रेमनगर विधानसभा के विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने बहुत सोच समझ कर अध्यक्ष बनाया है क्योंकि उनको पता है
मैं इसी स्कूल में पढ़ा हूं यहां के रग रग से वाकिफ हूं, मुझे उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया है की इस स्कूल का नाम राज्य स्तर पर होना चाहिए
।इस जिम्मेदारी के लिए विधायक जी का मैं आभारी हूं,निश्चित तौर पर उनके सपने को पूरा करने के लिए हम सब मिल कर यहां काम करेंगे ।
आज अध्यक्ष के तौर पर विकाश दुबे ने स्कूल में साफ सफाई बिजली व्यवस्था शौचालय समेत सभी कामों को जाना और विद्यालय में सभी व्यवथा दुरुस्त हो इसके लिए सभी से सहयोग मांगा।
आज के इस कार्यक्रम स्कूल के प्राचार्य पी सी सोनी समेत स्कूल के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।


