जिले के प्रेमनगर मार्ग पर दिखा तेंदुआ, लोगो मे दहशत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहु

सूरजपुर । जिले के प्रेमनगर-रामानुजनगर मार्ग पर रविवार की देर शाम एक तेंदुए के दिखने से दहशत फैल गई। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और सड़क किनारे झाड़ियों में बैठे तेंदुए पर सर्च लाइट डाली तथा सायरन बजाया। इससे तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। हालांकि इसके बाद वन अमला निगरानी हेतु रात भर गश्त करता रहा लेकिन फिर तेंदुए का कुछ पता नहीं चला।

आसपास के गांवों में अभी भी दहशत बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम लगभग 7 बजे प्रेमनगर- रामानुजनगर मार्ग से गुजरने के दौरान एक वाहन सवार को तेंदुआ

बैठा दिखा तो उसने वन अमले को जानकारी दी। इस पर वन अमला मौके पर पहुंचा और सर्च लाइट का उपयोग करने के साथ ही सायरन बजाया गया। इससे तेंदुआ भागकर जंगल की ओर चला गया।

इसके बाद वन अमले ने एहतियातन उस क्षेत्र में पूरी रात गश्त भी की, लेकिन फिर तेंदुए का पता नहीं चला। तेंदुए के इस तरह से मुख्य मार्ग पर आ जाने से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। वन अमले ने आसपास के गांव के लोगों को भी सतर्क रहने की समझाइश दी है। रेंजर रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि तेंदुए को 7 से 7.15 बजे के बीच में देखा गया था। उस इलाके में रात भर गश्त की गई, लेकिन दोबारा तेंदुआ नजर नहीं आया है। अभी तक उसके द्वारा किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

anil sahu
Author: anil sahu