
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
संस्था प्रमुख विद्यालय में एक्शन मोड में गतिविधि संचालन करें — डीईओ सूरजपुर।

(प्राचार्य एवम सीएसी की ली गई समीक्षा बैठक)
सूरजपुर जिले के — विकासखंड रामानुजनगर में जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर राम ललित पटेल, डीएमसी समग्र शिक्षा श्री शशि कांत सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री रवीन्द्र सिंह देव सूरजपुर द्वारा विकासखंड के 35 संकुल समन्यवयक, 24 प्राचार्यो की गहन विभागीय समीक्षा बैठक ली गई।
सभी सीएसी/प्राचार्य से छात्र अनुपस्थिति एवम 15 दिवस में लिस्ट की तैयारी, शिक्षक पालक मीटिंग, पीएम पोषण शक्ति योजना, पौधा रोपण ट्री गार्ड के साथ तथा रोपित पौधे को सुरक्षा, शिक्षा सप्ताह का अद्यतन आयोजन, पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार अध्यापन, शिक्षक डायरी, तंबाकू निषेध, कोलाहल रहित क्षेत्र का पोस्टर या वाल पेंटिंग, मध्यान भोजन की गुणवत्ता, एमडीएम पोर्टल में प्रतिदिन प्रविष्टि, किचेन शेड की स्थिति, सभी विद्यालय में छात्र सुरक्षा, प्रार्थना सभा का संचालन की जानकारी ली गई
, विद्यालय स्तर पर 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाने एवम 6 अगस्त को “शिक्षक पालक मेगा बैठक का आयोजन” के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए
। डीईओ ने लंबी अनुपस्थिति वाले छात्रों की पंजी बनाने, बीईओ के मध्यम से अनुविभागीय अधिकारी को उपलब्ध कराने तथा संस्था प्रमुख को कक्षा शिक्षक के माध्ययम से बैगलेस डे पर पालक संपर्क का भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन एवम विभाग के मंशाअनुरूप सभी संस्था प्रमुख को अपने विद्यालय में विभागीय निर्देशों का क्रियान्वयन एवम शैक्षणिक गतिविधियों का अनुपालन एक्शन मोड में करना होगा।
शिक्षको की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने बगैर सूचना के अनुपस्थित शिक्षको पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश बीईओ रामानुजनगर को दिया गया।
बैठक में सभी प्राचार्य /सीएसी, बीईओ श्री पंडित भारद्वाज ,एबीईओ श्री मनोज कुमार साहू,बीआरसीसी श्री हजारी लाल चक्रधारी, बीपीओ श्री रविनाथ तिवारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान “उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ” का शपथ दिलाया गया।




