आईटीआई कोनी में वृहद पौधरोपण, सीईओ जिला पंचायत ने लगाया पौधा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

बिलासपुर । केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आईटीआई कोनी में वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री आर.पी.चौहान ने बादाम का पौधा लगाया। सीईओ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधे लगाने की अपील भी की। यह कार्यक्रम प्रशासकीय भवन आदर्श आईटीआई कोनी परिसर में उद्यानिकी विभाग आईटीआई के अधिकारी कर्मचारियों एवं एनसीसी केडेट के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। परिसर में लगभग 100 फलदार, छायादार एवं शोभायमान पौधे लगाए गए। पौधरोपण में उप संचालक उद्यान श्री नारायण सिंह लावत्रे, आईटीआई कोनी के प्राचार्य श्री अरूण सिंह, उप प्राचार्य आईटीआई कोनी श्री डी.के तिवारी, एनसीसी अधिकारी लेप्टीनेंट श्री हेमन्त सिंह, उद्यान विभाग व आईटीआई कोनी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu