पर्यावरण को संरक्षित करने प्रधानमंत्री मोदी ने शुरु की थी मुहिम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

एक पेड़ माँ के नाम तहत किया गया पौधारोपण

सूरजपुर । जिले के प्राथमिक शाला दतिमा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतू चलाये गये मुहिम एक पेड़ माँ के नाम तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया ।
इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल ने कहा कि जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम अपने पर्यावरण और अपने परिवार की भलाई के लिए निवेश कर रहे होते हैं। इस पहल से हम माँ के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं। आइए, मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं ।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अंसारी ने कहा कि पर्यावरण को सरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बनाये रखने के लिए बहुत ही अच्छा मुहिम शुरू कि जिसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हम सभी की है । इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल,,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अंसारी,,मो. हसन,, राजेश राजवाड़े , मनीष मानिकपुरी , अनीस मानिकपुरी,, कयामुद्दीन अंसारी,,फैजान अंसारी,,कलामुद्दीन अंसारी,मंसूर अंसारी व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर