हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 अंतर्गत 903 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर/26 जुलाई 2024/ छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 में आज कक्षा 10 वीं के विषय- अंग्रेजी की परीक्षा जिले के निर्धारित 9 परीक्षा केन्द्रों में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। जिसमें कुल दर्ज-903 परीक्षार्थियों में से 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

        श्री राम ललित पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में श्रीमती लता बेक सहायक संचालक एवं श्री संदीप कुमार बेहरा परीक्षा प्रभारी के द्वारा परीक्षा केन्द्र क्रमांक-(741025) शा.उ.मा.वि. बिहारपुर एवं केन्द्र क्रमांक- (741024) शा.उ.मा.वि. ओड़गी का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ परीक्षा सुचारू एवं शांतिपूर्वक संचालित होना पाया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan