जनसमस्या निवारण शिविर: मौके पर हुआ 07 आवेदनों को निराकरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

10 अगस्त तक चलेगी निकायों में शिविर

कोरिया । नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देशानुसार कोरिया जिले में आज नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 01 में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
बता दें जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 10 जुलाई से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब नगरीय निकायों में रहने वाले आम लोगों की भागीदारी और उनकी मांगे, समस्याओं और जरूरतों के लिए बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद एवं शिवपुर-चरचा के वार्डो में भी जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सामुदायिक भवन शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 01 में शिविर का आयोजन किया गया। लगभग 15 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें नल कनेक्शन, साफ-सफाई, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, नक्शा बटांकन, आय, निवास, जाति, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 7 आवेदनों का निराकरण भी किया गया तथा बाकी आवेदनों को परीक्षण उपरांत निराकरण की कार्यवाही की जायेगी।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया