
CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
पीएमश्री प्रा शाला केशवपुर में
नेवता भोजन का आयोजन हुआ।
सूरजपुर जिले के –रामानुजनगर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला केशवपुर में नेवता भोजन का आयोजन किया गया।
यहां ग्राम केशवपुर के सभी विद्यालय माध्यमिक शाला केशवपुर, प्राथमिक शाला खुटहनपारा, प्राथमिक शाला पनिकापारा के छात्र नेवता भोजन में शामिल हुए।
नेवता भोजन का आयोजन ग्राम के विजय सिंह, सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर भोजन में छात्रों को चावल दाल सब्जी के अतिरिक्त हलवा, पूड़ी, फल प्रदाय गया।
इस अवसर पर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर मनोज कुमार साहू, बीपीओ साक्षर भारत रविनाथ तिवारी, ग्राम केशवपुर की सरपंच श्रीमती राजमनिया सिंह,उप सरपंच केशव प्रसाद, पंच श्रीमती उर्मिला, श्री केंदा सिंह, ग्रामीणों में गंगाराम, भैयालाल,पूरन सिंह, ऋषि देवांगन, डॉक्टर मितेश सिंह, तथा सभी शिक्षक श्रीमती रागिनी शुक्ला, उज्जवल प्रताप सिंह, उरांव ठाकुर, शुभा साहू, गीता देवी, दिनेश सिंह, कलार सिंह पैकरा, पुनीत उपाध्याय, सुरेश सिंह, गायत्री गौतम, उपस्थित रहे।
सेल्फी जोन रहा केंद्र बिंदु :—–
इस अवसर पर विद्यालय मे पी एम सेल्फी जोन बनाया गया है जहाँ अधिकारी शिक्षक और छात्रों ने सेल्फी जोन पर अपनी तस्वीर लेते देखे गए, जिससे छात्र छात्रों और ग्रामीणों परिजनों मे हर्ष व्याप्त है, l






