
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
बैल के पेट से निकला पीन, तार तथा नट
अंबिकापुर जिले के लखनपुर से सटे ग्राम गेतरा मे एक बैल पिछले 15 दिनो से काफी बीमार हालत मे परेशान थी, लगातार कई दिनो से चारा पानी पुरी तरह से छोड़ दिया था
तथा उसके अगले दोनो पैरो के बीच सुजन बढ़तें जा रहा था।
पशुपालक के द्वारा बैल का इलाज कराया गया किंतु कोई राहत नही मिला।
1/8/2024 को डॉक्टर सफदर खान, पशु चिकित्सक पशु चिकित्सक लखनपुर को राहुल सिंह तथा राजधानी राजवाड़े (पी0ए0आई0डबलू) के माध्यम से सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर बैल का जांच किया,,
जांच उपरान्त पाया कि बैल के पेट तथा सीना मे तरल पदार्थ भरा हुआ है तथा पेट मे चुभने वाली चीज हो सकता है,
जिसके बारे मे बताया की सर्जरी के माध्यम से निकालना पड़ेगा।
पशुपालक के रजामंदी के बाद पेट की सर्जरी किया गया
रुमेनोटामी,,
खड़े-खड़े स्थिती मे किया गया।
सर्जरी से पेट मे से 10लीटर तरल पदार्थ तथा बाल पीन, तार, कांच के टुकड़े तथा नट निकाला गया।
सीने के तरल पदार्थ को पाइप के माध्यम से निकाला गया।
डॉक्टर सफदर खान ने बताया कि बेजुबान बैल ने सर्जरी मे पुरा सहयोग किया तथा कभी भी नही बैठा,
नुकीली चीज खाने के कारण पेट से दिल को सटता था , जिसके कारण सीने तथा पेट मे तरल पदार्थ जमा होने लगा था,
, अब सर्जरी के बाद तरल पदार्थ बनना बंद हो जायेगा, पशु चिकित्सक ने सभी पशुपालको से अपील किया है कि पशु को चारा देते समय चुभने वाली चीज को हटा लेवें,,
सर्जरी के बाद बैल ने खाना शुरु कर दिया है तथा उपचार जारी है।
इस सर्जरी कार्य मे डॉक्टर सफदर खान के साथ डॉक्टर नेहा सिंह, राहुल सिंह, संदीप तिग्गा तथा राजधानी राजवाड़े की सराहनीय योगदान से उपचार सफल रहा l







