
अनिल साहू
सूरजपुर । जिले के विश्रामपुर में बजरंग दल के द्वारा इस वर्ष भी विशाल कांवर यात्रा का आयोजन आगामी 12 अगस्त को किया गया है। कांवर यात्रा के साथ धर्मसभा का आयोजन बिश्रामपुर बस स्टैंड में किया जाना है।
इस धर्म सभा में तेलंगाना के हैदराबाद विधायक टी राजा सिंह शामिल होने पहुंच रहे हैं। बता दे की पिछले 10 वर्षों से बजरंग दल द्वारा विशाल कांवर यात्रा का आयोजन हो रहा है जिसमे हजारों की संख्या में पूरे सरगुजा संभाग के कांवरिया भाग लेते हैं। इस वर्ष इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए बजरंग दल के जिला संयोजक सुजीत सिंह की अगुआई में पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित दुर्गा वाहिनी की टीम तैयारियों को भव्यता प्रदान करने में जुटी है। बताया जाता है कि इस दौरान पूरे कांवर यात्रा मार्ग को भगवा पताको सहित तोरण द्वार फ्लैसी से सजाया जा रहा है। लोग इस कांवर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले इसके लिए गांव गांव बैठक के साथ हर घर निमंत्रण बांटा जा रहा है। कांवर यात्रा में श्रद्धालु रेंड नदी से जल उठाकर 15 किलोमीटर की पदयात्रा कर केनापारा स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। धर्मसभा में टी राजा के अतिरिक्त क्षेत्रीय विधायक मंत्री सहित बजरंग दल व हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।





