
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
पालक शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न हुआ
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के परशुरामपुर मे संकुल स्तरीय पालक शिक्षक का आयोजन किया गया
,इस अवसर पर बड़ी संख्या मे छात्रों के माता पिता तथा अभिभावक गण की गरमामयी उपस्तिथि मे आयोजित किया गया
विदित हो की – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुरजपुर रोहित व्यास, संयुक्त संचालक सरगुजा संजय गुप्ता के मार्गदर्शन एवं डी ई ओ राम ललित पटेल, डी एम सी शशिकांत सिंह बीईओ पंडित भारद्वाज के मार्गदर्शन में विकासखंड रामानुजनगर के सभी 35 संकुलों में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन संपादित किया गया।
सभी संकुलों में कलेक्टर के द्वारा कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति किया गया था।
इस तारतम्य में संकुल परशुराम पुर में पालक शिक्षक मेगा बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्यअतिथि सरपंच लाल केशवर सिंह एवं बल्लीराम पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती माँ के दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्राचार्य चन्द्र विजय सिंह ने आज के पालक शिक्षक मेगा बैठक के 12 बिंदुओं को अलग अलग प्रभारी शिक्षको से संबोधित कराया।
मुख्य अतिथि लालकेश्वर सिंह ने अपने शिक्षकीय कार्यकाल के बारे में सभी को बताया।,,वहीं रिटायर आर्मी के गोपाल सिंह ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए पालकों को अपनी बात बताई,
सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल में विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया एवं इन सभी समस्याओं के समाधान एवं उपाय पालकों से सुझाव लिया गया।
शिक्षको द्वारा राज्य शासन की विद्यालयीन योजनाओं क्रियाकलाप के बारे में जानकारी जैसे मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, परीक्षा पे चर्चा, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, बस्ता विहीन शनिवार, छात्र वृत्ति योजना, निशुल्क सरस्वती सायकल योजना, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनाना, मध्यांह भोजन, न्योता भोज, विभिन्न खेलों का आयोजन,स्वास्थ्य परिक्षण एवं पोषण आहार, चिरायु , योजना, निःशुल्क गणवेश वितरण, ट्यूनिंग क्लास, विज्ञान इंस्पायर अवार्ड,डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को विशेष कोचिंग, इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय में राज्य शासन द्वारा योजना_ टी एल एम, बालवाड़ी, जादुई पिटारा,अंगना में शिक्षा, किचन गार्डन, एम डी एम, महतारी दुलार योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
इस मेगा बैठक में संकुल केन्द्र परशुराम पुर के प्राथमिक, मिडिल एवं हाई स्कूल के शिक्षक एवं पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक द्वारा किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने योगदान दिया ….
. चंद्रविजय सिंह संकुल प्राचार्य . निरंजन सिंह मरकाम सीएसी संकुल केंद्र,, योगेंद्र प्रताप सिंह मा शा तथा
श्रीराम विश्वकर्मा प्रभारी प्रधान पाठक लाली राम केरकेट्टा प्रभारी प्रधान पाठक
नान साय सिंह प्रधान पाठक
शिवनारायण सिंह प्रधान पाठक
. शिवनारायण सिंह प्रधान पाठक
कु. सेल्सा एक्का प्रधान पाठक
. धन साय सांडिल्
कार्यक्रम में श्री रविनाथ तिवारी बीआरपी रामानुजनगर नोडल के रूप में उपस्थित थे
सीएसी श्री निरंजन सिंह मरकाम द्वारा सभी पालकों को कापी पेन देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जलपान की उत्तम व्यवस्था कराया गया था,वहीं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर
नरेंद्र कुमार शुक्ला आशुनंद राम भगत चार्लेश टोप्पो
श्रीमती मिथिला रजवाड़े ने अपने विचार व्यक्त किये l








