भुनेश्वरपुर मे संकुल स्तरीय पालक शिक्षक सम्मेलन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

 

संकुल केंद्र भुवनेश्वरपुर मे आयोजित हुआ मेगा शिक्षक-पालक सम्मेलन

   रामानुजनगर(भुवनेश्वरपुर)-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवनेश्वरपुर मे आज मंगलवार 

 को संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चन शिक्षक पालक व प्राचार्य ने मिलकर किया।

कार्यक़म मे स्वागत भाषण संकुल प्राचार्य अमर साय ने दिया।

पालको से बेहतर संवाद व छात्रो की प्रगति के लिए शिक्षक एवं पालको से विचारो का आदान प्रदान किया गया।

बारह बिन्दु को वरिष्ठ व्याख्याता दशरथ राम,कवितादास,रामकली लकडा के द्वारा उल्लेख किया गया।सम्मेलन मे जिला पंचायत सदस्य शशि सिह जनपद पंचायत सदस्य प्रमिला साहू सेजेस-भुवनेश्वरपुर प्राचार्य उमेश कुमार गुर्जर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मोहितेश्वर साहू, बृजा राम साहू, रामकृष्ण साहू, राम नारायण प्रजापति, बोधन प्रजापति प्रधान पाठक गोवर्धन सिह, संजय साहू, राम प्रताप साहू सहित अधिक संख्या मे पालकगण उपस्थित रहे।सम्मेलन का संचालन व्याख्याता जगदीश साहू व आभार प्रदर्शन सी ए सी राघवेंद्र दुबे के द्वारा किया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई