छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन एप लॉच एप के माध्यम से रोजगार पंजीयन की सुविधा के अलावा मिलेेगी अन्य जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया । जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार एवं प्रषिक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन एप लॉच किया गया है। इस एप के माध्यम से रोजगार पंजीयन की सुविधा के अलावा शासकीय क्षेत्रों में भर्ती की सूचना तथा निजी क्षेत्रों के रिक्तियां रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प की जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन एप के माध्यम से लाखों युवाओं को भौतिक सत्यापन के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। सत्यापन आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही रोजगार पंजीयन पत्रक एप के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से एवं रोजगार कार्यालय की विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद  से भी डाउनलोड कर सकते है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई