लोक निर्माण विभाग को पतरापाली मे सड़क निर्माण की सहमति ग्रामीणों ने दी, नाप हुई पूरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

oplus_2
oplus_2
oplus_2

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

लोक निर्माण विभाग द्वारा आज अंततः ग्राम पंचायत पतरा पाली मार्ग मे सड़क निर्माण व नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों और अधिकारीयों की उपस्तिथि मे सहमति बन गया है,

विदित हो की राजा पुर से परशुरामपुर पतरापली से रामानुजनगर तक की दो लाईन सड़क निर्माण के चौड़ी करण के लिए लोगों की सहमति नहीं बनने से निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई थी हलाकी बड़े घनी आबादी वाले परशुराम पुर मे सभी की सहमति के बाद सड़क मार्ग की चौ ड़ाई लेकर कार्य प्रगति की ओर है वहीं पतरा पाली मे सहमति नहीं मिलने से कार्य अटका हुआ था जिसपर आज जनप्रतिनिधि ग्रामीणों एवं नेताओं की ऊपस्तिथि मे चौदह मीटर की सड़क मार्ग पर बात तय हो गया है, अब सड़क मार्ग के रिहायसी बस्ती मे नाली निर्माण सहित सीसी सड़क का निर्माण होना है, वहीं त्रिपुरेश्वर ओर श्रीनगर मुख्या लय की सड़क मार्ग पर सहमति नहीं बन पाया है, पतरा पालीं सड़क को चिन्हकित के बाद डगमला श्रीनगर सड़क मार्ग का कार्य होना है वहीं कौशलपुर से माजा कोरिया सरहद तक सड़क मार्ग का निर्माग लगभग पूर्ण होने की ओर अग्रसर है,

आपको यह बताना आवश्यक है की अबतक मात्र दस किलोमीटर की सड़क मार्ग बनकर तैयार हो चूका है शेष 17 किलोमीटर की सड़क मार्ग बनना शेष है जिसमे अगर चौड़ी करण की अगर बात करें तो मात्र श्रीनगर ओर डगमला दो पंचायत शेष है वैसे विभाग द्वारा सम्पूर्ण रूप से सड़क मार्ग को स्टीमेन्ट के अनुसार चौड़ाई, नाली पाईप पुलिया, तटबंध पुल पुलिया सहित सभी कार्यों को तेजी के साथ कर रहा है, सड़क के बनने से क्षेत्र वासियो सहित लोगों को यात्रा मे राहत ओर सुविधा मिलेगी, वहीं आज पतरा पाली मे चौदह मीटर सड़क निर्माण की सहमति ग्रामीणों ने दे दी है, इस अवसर पर शशि तिवारी कपिल देव, एस डी ओ

 मिश्रा जी भोरेलाल सहित दो दर्जन ग्रामीणों की उपस्तिथि मे सहमति हुई, जिससे लोगों मे हर्ष है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई