स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिर्हसल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि

*-जिला मुख्यालय सूरजपुर में करेंगे ध्वजारोहण*

सूरजपुर ।  जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मार्च पास्ट का आज अंतिम रिर्हसल किया गया। जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। इस रिर्हसल में जिला पुलिस बल, नगर सैनिकों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। रिहर्सल कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम आर अहिरे व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूरजपुर में विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े   को मुख्य अतिथि निर्धारित किया गया है। विधायक श्री भैया लााल राजवाड़े द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया जायेगा।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई