रामानुजनगर मे कांग्रेसियों ने निकाला संविधान, तिरंगा यात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजनगर द्वारा तिरंगा झंडा एवम् राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र को लेकर संविधान

/ तिरंगा यात्रा निकाला गया

, महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन *वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर परायी जाने रे* के साथ साथ देशभक्ति गीत डीजे के मधुर ध्वनि ने यात्रा को बीर रस से सराबोर कर दिया ।

यात्रा में संविधान की शपथ लिया गया तथा सभी नागरिक बंधुओं से अपील किया गया कि हम सभी भारत के संविधान द्वारा दिखाए गए रास्ते पर सत्यनिष्ठा से चलते हुए उसकी मूल भावना

 कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक है 

हिंदू , मुस्लिम , सिक्ख , ईसाई आपस में हैं भाई – भाई 

हम सब एक हैं 

के नारों को बुलंद करेंगे ।

अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुवे संविधान द्वारा हमें प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजग रहते हुवे देश को आगे बढ़ाने के लिये एकता ,

भाईचारा और समन्वय से मिलजुल कर राष्ट्रहित में कार्य करेंगे !

उक्त कार्यक्रम में ज़िला पंचायत सूरजपुर के उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे

, ज़िला पंचायत सदस्य शशि सिंह  सांसद प्रत्याशी एवम् उषा सिंह सहित ब्लॉक कांग्रेस रामानुजनगर एवम् सूरजपुर के अध्यक्ष प्रदीप साहू व अश्विनी सिंह , आनंदकुवर सिंह , महेंद्र साहू , पंकज तिवारी , भगत सिंह , मनोज डालमिया , विमला सिंह , चन्द्रदत्त दुबे , विजय साहू , भोला राजवाडे, बीडीसी गण हेमेंद्र साहू , परमेश्वर सिंह , अमर सिंह , शिवमंगल सिंह , नरेश सिंह , दिनेश पटेल , राजेंद्र साहू , कृष्णा साहू , रामनारायण रजवाड़े, कमलेश्वर रजवाड़े , बृजलाल लकड़ा , ताज्जमुल हुसैन , समरथ प्रजापति , विनय दूबे आकास साहू एवम् अखिलेश ठाकुर सहित कांग्रेसजन सहभागी थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई