
एमसीबी ब्यूरो
इस पोस्टर को ध्यान से देखिए
एमसीबी कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य मंत्री के गरमामयी उपस्तिथि मे वन महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,
डीएफओ मनीष कश्यप द्वारा इस आयोजन में सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री को आमंत्रित किया था,
जहां ये आयोजन हो रहा था वो स्थल भरतपुर सोनहत विधानसभा में आता है
, एमसीबी जिले का ज्यादा हिस्सा भरतपुर सोनहत विधानसभा का भी आता है।
विडंबना देखिये साहब डीएफओ ने भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह को आमंत्रित भी नही किया औऱ न पोस्टर औऱ होडिंग्स पर उनका नाम दिखा,
सूत्र बताते है कि आचार संहिता लगने के एक दिन पहले हुई पोस्टिंग का विरोध हुआ था,
यही कारण है कि विधायक श्रीमती रेणुका सिंह को कार्यक्रम से उपेक्षित रखा गया है,
उधर, एमसीबी कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,
वन महोत्सव कार्यक्रम का पत्रकारों ने बहिष्कार किया,
वन विभाग द्वारा कई पत्रकारों को कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं मिलने पर हुए नाराज,
पत्रकारों ने कार्यक्रम स्थल समीप जमीन पर वैठक कर नाराजगी व्यक्त की,
कलेक्टर. डी एफ ओ व पुलिस प्रशासन ने पत्रकारों को मनाने कि कोशिस किया पर बात नहीं बनी
, नाराज पत्रकार कार्यक्रम छोड़ चले गए।
कलेक्टर परिसर में हुए आयोजन में वन विभाग के डीएफओ मनीष कश्यप ने विधायक रेणुका सिंह को तो नही बुलाया,
जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह को भी नही बुलाया
जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो मनेंद्रगढ़ जनपद के अध्यक्ष है
, ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूँ लेकिन उन्हें वन विभाग ने आमंत्रण देना उचित नहीं समझा गया।





