सलका हाई स्कूल विद्यालय मे रास्ट्रीय आंतरिक्ष दिवस मनाया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का किया आयोजन।

भारत सरकार द्वारा चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के वर्षगांठ के अवसर पर घोषित प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त 24 को आयोजित किया गया !जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य बाल भगवान राम के द्वारा की गई! तथा विद्यालय के गणित एवं विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों के द्वारा अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला के माध्यम से ऋषि कुमार पांडे के निर्देशन में चंद्रयान का मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया गया ।इस कार्यक्रम में 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा उनके द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में बताते हुए विभिन्न प्रक्षेपण एवं रॉकेट की कार्य विधि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। विद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा गीत तथा कविता के माध्यम से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चंद्रमा के बारे में बताने का प्रयास किया गया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को चंद्रयान तीन की सफल प्रक्षेपण के वर्षगांठ के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।तथा प्राचार्य बाल भगवान राम के द्वारा विद्यार्थियों को आज के दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए उनके अंदर वैज्ञानिक सोच को विकसित करने की बात कही गई ।जिससे आने वाला भविष्य अंतरिक्ष विज्ञान में अधिक से अधिक उन्नति कर सके और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उसके «$साक्षी बने।

          कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कुमार पांडे के द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम में )गुरुदास महंत मेरी बहालेन धान ,नरसिंह सूर्यवंशी रोहित कुमार बंजारा, संतोष कुमार पांडे एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं में शाला नायक मोनिका उप साला नायक सूरज कुमार विशिष्ट कुमार कुमारी जीवंती सलीम अंसारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

                  उक्त आशय की जानकारी द्वारा प्राचार्य भरत लाल गुप्ता द्वारा दी गई l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई