
. CG आजतक न्यूज़
भाजपा सरकार के द्वारा बलौदाबाजार प्रकरण में राजनैतिक द्वेष और दुर्भावनावश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्वाचित विधायक श्री देवेंद्र यादव सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया
अग्रसेन चौक, कोतवाली के सामने,
माननीय डॉ प्रेम साय सिंह जी, पूर्व मंत्री छग शासन के नेतृत्व में आयोजित है। वरिष्ठ कांग्रेसजन, सम्मानित प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण, ब्लाक/ शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सम्मानीय सदस्यगण, पार्षद, एल्डरमैन, पुर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग, इंटक एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यगण उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
आप सभी कांग्रेसजनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाए।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागवती राजवाड़े, संजय डोशी, अश्वनी सिंह, नरेश राजवाड़े सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस के समर्थक मौजूद रहे l







