बड़कापारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे गोपालपुर की टीम ने मारी बाजी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति ने दही हंडी मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर के हृदय स्थल बड़कापारा मे इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना, आरती व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि सम्मनीय संत सिंह जी वरिष्ठ पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू , आनंद सोनी साथ सभी का स्वागत सम्मान किया गया। इसी बीच ठीक 12:00 भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर माननीय संत सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू ने केक काटकर भव्य आतिशबाजी के साथ झूमते नाचते हुए नंद के आनंद भयो, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय जय कार के साथ नंदलाल के जन्मोत्सव के इस आयोजन दही लुट मटकी फोड़ प्रतियोगिता को रात्रि 11 :00 बजे तक धूमधाम से मनाया। जिसमे गोपालपुर की टीम ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता इस प्रथम स्थान प्राप्त किया 7000 रुपए नगद व स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने मे प्रमुख रूप से तुषार ठाकुर( बंटी ),विक्की सोनवानी, दिलीप साहू, हेमन्त बैगा , अमन साहू, पियूष सोनी , ऋषि देवागन अन्य सहित उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई