
ग्राम पंचायत सरग वा मुख्य मार्ग की हालत जर्जर
सैकड़ो यात्री हो रहे रोज परेशान
कई लोगों की होती है सामान्य दुर्घटनाएं
प्रशासन बेखबर
अंबिकापुर उदयपुर
विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सरगवा मुख्य मार्ग जो की बिलासपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग थाना चौक से सीधे सोनतराई पंडरीपानी सलका
रजबांध सारगवा होते हुए सीधे अंबिकापुर को जाने वाली मार्ग पिछले कई माह से जर्जर अवस्था में देखने को मिल रहा है,
बहु प्रतिक्षित रेड नदी में पुल तो बनी परंतु इसके इर्द-गिर्द तकरीबन 3 किलोमीटर जो की दिनेश किराना दुकान
कवलगिरी व शिव शंकर दास घर तक पुल के दोनों और तकरीबन डेड किलोमीटर की दूरी पर सैकड़ो गड्ढे नजर आते हैं
वर्षा काल में पानी भर जाने के कारण यात्रियों को टू व्हीलर फोर व्हीलर यात्रियों को काफी असुविधा होती है इस 3 किलोमीटर की सफर करने में लगभग आधे घंटे का समय लगना लाजमी है
क्योंकि यहां पर सिर्फ और सिर्फ एक नंबर पर ही गाड़ियां चलती है लोग फिसल कर नित्य दिन गिर रहे हैं जिससे हमेशादुर्घटना होती रहती है
प्रशासन की जवाब दे ही यहां शून्य दिखाई दे रही है
पंचायत द्वारा करीब 20 ट्रैक्टर मुरूम गिराए जाने की जानकारी ग्राम वासियों द्वारा दी गई परंतु स्थिति वर्तमान समय में काफी बद से बतर है,, मुरुम गिरने के बाद मुरुम निगल गई सड़क,या किचढ़ में हो गई तब्दील,
सवाल प्रशासन से उन्हें इस मार्ग से क्या लेना देना,संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे होकर गया है तब तक लोग परेशान है एक्सीडेंट दुर्घटनाएं बराबर हो रही है!
इसके लिए जिम्मेदार कौन है, अधिकारी कर्मचारी संबंधित जनप्रतिनिधि अपने-अपने निजी वैचारिक विचारधारा में मस्त है!
पर यहां भोली भाली जनता इस सड़क की आवागमन से काफी परेशान है !रिहंद नदी पर पुल बन जाना एक सुविधा तो मिला परन्तु सड़क नहीं बनने के कारण असुविधा बढ़ चूका है
परंतु , पुलिया के आगे पीछे जो 3 किलोमीटर की बहुत ही कम दूरी का यह मार्ग जो की ऐतिहासिक स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभाग को त्वरित निर्माण कार्य करना चाहिए था !
वह अभी तक अधूरा पड़ा है
!जिसके कारण उसका खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है
रेण्ड नदी पर पुलिया निर्माण होने से उमेश्वरपुर टिकरी से लेकर लखनपुर अंबिकापुर NH130 मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली शॉर्टकट सड़क सुविधा तो मिला
किन्तु , यह सारगामा सरग वा स्थित पुलिया के समीप यह तीन किलोमीटर का मार्ग नहीं बनने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है
!सैकड़ो राहगीर प्रतिदिन इस सड़क से सफर करते हैं, सायंकाल काफी दिक्कत होती है! लोगों को जिसमें कई यात्री गिरते देखे गए! अमर सिंह यादव चैनपुर ने बताया कि हम लोग कई बार गिर चुके हैं, इस तरह से कई लोगों का यह शिकायत है कि मुरू म गिट्टी इत्यादि नहीं डालने से कई तरह की परेशानी उठाना पड़ता है !समय पर हम लोग अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं कहने पर लोग यही कहते हैं कि सर्वें होकरचला गया है !लेकिन काफी दुर्भाग्य जनक स्थित है वर्तमान समय में, ग्रामीणों ने खबर के माध्यम से जिला प्रसाशन का ध्यान आकर्षण कराते हुए उक्त सड़क मार्ग को तत्वरित निर्माण कि गुहार लगाई है l




