दादा स्व.रामधारी राम साहू कि स्मृति में निर्धन छात्रों को दो वर्षो से निरंतर सहयोग -एबीओ मनोज साहू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

छात्रों को अध्यापन में सहयोग हेतु राशि एबीओमनोज साहू द्वारा निरंतर प्रदाय किया जा रहा है,

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर :–

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के तीन आर्थिक रूप से कमजोर एवम पितृहीन छात्रों को अध्यापन में सहयोग हेतु दो दो हजार रुपए का प्रथम किस्त प्रदाय किया गया है,

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पढ़ने वाले छात्र परमानंद सिंह  स्व. रामदुलार सिंह एवं सुरेश कुमार सिंह आत्मज स्व. देवबचन सिंह कक्षा ग्यारहवीं (विज्ञान) को 2000 – 2000 रू की नगद राशि दी गई। 

ज्ञात हो कि रामानुजनगर के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू वर्ष 2022 से दो छात्रों को 400 प्रतिमाह की दर से एक शिक्षा सत्र के लिए कुल ₹4000 आर्थिक रूप से कमजोर और जिनके पिता नहीं हैं ऐसे छात्रों का विद्यालय प्रबंधन से चयन करा करके स्वयं के वेतन से अपने दादा “स्वर्गीय रामधारी राम साहू स्मृति सहयोग राशि” प्रदाय करते हैं।

 इस वर्ष तीन छात्रों को यह राशि उनके द्वारा दी गई।

  कक्षा 12वीं विज्ञान में पढ़ने वाले मातृ पितृहीन एवं निर्धन छात्र मनीष कुमार सारथी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ₹ 2000 का प्रथम किस्त क्षेत्रिय विधायक भुलन सिंह मरावी के कर कमलो से प्रदाय किया गया था। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय , एसएमडीसी के अध्यक्ष विकास दुबे एवम प्राचार्य पीसी सोनी ने छात्रों को राशि का सदुपयोग कर परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने का आह्वान किया है,

एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किये जा रहे  सहयोग भावना के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया,

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पीसी सोनी, व्याख्याता दिलीप शर्मा,, मोहन अग्रवाल

, दिवाकर शुक्ला, विश्वनाथ राजवाड़े एव संजीव गुप्ता सहित वरिष्ठ जनों कि गरमामयी उपस्तिथि में सहयोग राशि नगद प्रदाय किया गया l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan