सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामनिवास साहू प्रतिमाह पीएम केयर्स फंड में देते है एक हजार रूपये

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

–वरिष्ठ पत्रकार पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामनिवास साहू द्वारा प्रतिमाह पीएम केयर्स फंड में एक हजार रूपये प्रदान करते है 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर

 स्थित नारायणपुर निवासी एवं जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार रामनिवास साहू द्वारा स्मरणीय पहल,

करोना काल 2020_ 21 में करोना पॉजिटिव हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामानुजनगर रामनिवास साहू ने करोना महामारी में आम लोगों की स्थिति से प्रभावित होकर वर्ष 2022 में बीजेपी 2.0 कार्यकाल तक पीएम केयर फंड में प्रति माह 1000/ रुपए जमा करने का निश्चय निर्णय लिया है,

 तब से लेकर आज पर्यंत तक यह राशि पीएम केयर्स खाता क्रमांक 2121PM20202 में जमा कर रहे हैं।

 17 सितंबर 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्म दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार साहू ने संकल्प लिया की भाजपा 3.0 कार्यकाल तक यह राशि प्रति माह जमा करते रहेंगे। 

चर्चा के दौरान श्रीसाहू ने कहा की करोना काल में काफी लोगो की असामयिक मृत्यु हुई और हो रहा था, जिससे 

, लोगों में काफी भय व्याप्त था।

 पॉजिटिव व्यक्ति परिवार से भी अलग रहता था।

 रोगी का छुआ बर्तन भी परिवार जन नही छूते थे।

 अस्पतालों में मारामारी था।

 मरीजों को बेड और ऑक्सीजन नही मिलता था। 

आम दफ्तरों में भी लोग दो गज की दूरी का पालन करते ऐसा लगता था जैसे एक मानव का दूसरे मानव से मानवता खत्म हो चूका है,

अस्पतालों में 5 से 6 लाख खर्च हो जाते थे। 

हालात इतने खराब थे की कितने लोग स्वर्ग सिधार गए 

परिजन शवो का अंतिम संस्कार तक नही कर पाए।

 ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री की सजगता से हालात पर नियंत्रण पाया गया।  

भारत अन्य देशों को भी वैक्सीन प्रदाय किया।

 जिसकी प्रसंशा पुरे विश्व ने किया।

 जिस तरह से हालात थे, मुझे भी लगा राष्ट्रहित में कुछ करना चाहिए। जिससे प्रेरित होकर मैने भी पीएम केयर फंड में गिलहरी प्रयास करने का जिज्ञासा जागा तब से आज तक यह कार्य कर रहा हूं।

 मन को शांति मिलती है और लगता है राष्ट्रहित में भागीदारी हमारी भी है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan