बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में हेलीपैड पर सीएम विष्णुदेव साय का स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*मंदर की थाप व शैला नृत्य के साथ भगवा अंगवस्त्र से हुआ वेलकम*

सूरजपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित सियानजन सम्मान समारोह में प्रथम सूरजपुर शहर आगमन पर सूरजपुर शहर सीमा से लगे ग्राम परी पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के हेलीकॉप्टर से उतरते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में जिला संगठन व वरिष्ठ नेतागणों के द्वारा मंदर व शैला नृत्य के थाप पर भगवा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व फूल माला से काफी उत्साह और गर्म जोशी के साथ हेलीपैड पर आतिशी स्वागत किया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री व भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, प्रेमनगर क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, समरी विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैकरा, पूर्व विधायिका श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जु), नपा उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता, भाजपा एड युवा मोर्चा जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश पैकरा, देव गुप्ता, मुकेश, सोनू, विकाश सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई