पं. रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान पर कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में पं. रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में आज बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करना था।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में यूनिसेफ के ज़िला समन्वयक श्री प्रथमेश मानेकर और डीपीएम श्री अमित घोष उपस्थित रहे। उन्होंने बाल विवाह के नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की और इसके रोकथाम के लिए जरूरी कदमों पर जोर दिया। बच्चों के अधिकारों, पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड लाइन नंबर 1098, 181, 112 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने गाँव, पारा और पंचायत स्तर पर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रणजीत सातपूते, एनएसएस इकाई, समाजशास्त्र विभाग के समस्त सदस्य, महाविद्यालय के शैक्षणिक और अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई