छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक में भव्य आयोजन संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक, कोरिया में 19 अक्टूबर को एक विशेष स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 05 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलने वाले जनजातीय गौरव कार्यक्रमों का हिस्सा था। कार्यक्रम के दौरान संस्था के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनजातीय नायकों जैसे भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, और रानी दुर्गावती की वीरता और संघर्ष को रंगोली के माध्यम से चित्रांकित किया। इन नायकों की जीवन गाथाओं को चित्रों और रंगों के जरिए प्रदर्शित किया गया, जिससे छात्रों में जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ी।

संस्था के प्राचार्य श्री डी.एस. पवार ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में जनजातीय वीरों के देश की स्वतंत्रता में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं, और उनके वीरता की गौरवगाथाओं पर विशेष चर्चा की।

यह कार्यक्रम संस्था के सभी छात्रों, कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न हुआ और जनजातीय गौरवशाली इतिहास को सम्मानित करने के उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री डी.एस. पवार की अध्यक्षता में हुआ और इसका संयोजन श्री हेमंत कुमार ने किया, जबकि सह-संयोजक की भूमिका श्री राजेश कुमार ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम में श्री दीपक कुमार साहू, श्री भूषण कुमार नायक, श्रीमती वर्षा रानी सहित अन्य प्रमुख कर्मचारियों और विभागाध्यक्षों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया